Press Links

हिमाचल में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तहत सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, पारदर्शी भर्ती से लेकर डिजिटल सेवाओं तक प्रशासनिक सुधारों पर जोर

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे के तहत प्रशासनिक, वित्तीय और सामाजिक क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना, सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और आम जनता तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाना है। भर्ती प्रक्रिया में सुधार से लेकर प्रशासनिक पुनर्गठन, वित्तीय अनुशासन, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक कल्याण तक कई क्षेत्रों में बदलाव की पहल की गई है। इन पहलों से जुड़े मुद्दों को हिमाचल कांग्रेस किसान प्रवक्ता जी.एल. शर्मा ने भी प्रमुखता से उठाया है।

शिमला, हिमाचल में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तहत सुक्खू सरकार के बड़े फैसले, पारदर्शी भर्ती से लेकर डिजिटल सेवाओं तक प्रशासनिक सुधारों पर जोर
हिमाचल कांग्रेस किसान प्रवक्ता जी.एल. शर्मा ने सरकार की पहल को किया उजागर (पुनीत महाजन& रोशन लाल शर्मा)